फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दीपावली की रात युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दिवाली की पूजा की तैयारियों के बीच रविवार की रात को थाना बार के ग्राम मिर्चवारा निवासी 35 वर्षीय रामकिशन कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
विज्ञापन


मृतक के चाचा माखन ने बताया कि रविवार की शाम को रामकिशन अपने घर पर था। परिजन दिवाली की पूजा करने की तैयारी करने में जुटे थे। इसी दौरान रामकिशन की पत्नी कमरे के अंदर गई। यहां उसका पति फंदे से लटका दिखाई दिया तो उसने शोर मचा दिया। परिजन मौके पर आए और रामकिशन को फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें