फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान, 565 वाहनों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कानपुर आउटर पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों समेत 26 व्यक्तियों और ललितपुर के ग्राम बिरधा के पास ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौतें होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कड़ा रुख अपनाते हुए घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए हैं, जिस पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने दो दस अक्तूबर तक सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद यातायात विभाग द्वारा पूरे जिले में सवारियां ढो रहे ट्रैक्टर - ट्रॉली एवं अन्य वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में यातायात विभाग ने 565 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर रविवार को सुबह से ही पूरे जिले में पुलिस व यातायात विभाग द्वारा अवैध रूप से सवारियों ढोने वाले एवं नियमों के विरुद्घ वाहनों चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत रविवार को कुल 565 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई। जिनमें ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारियों ढोकर ले जा रहे 56 ट्रैक्टरों के चालान किए गए। वहीं तीन ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया। बाकी अन्य वाहनों में चार पहिया वाहन, पिकअप वाहन, बस व ऑटो के चालान भी काटे गए। पुलिस अधीक्षक पुलिस व यातायात एवं एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
दस हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा
मोटरयान 1988 की धारा 66 के साथ पठित धारा 192 (क) के तहत जो कोई परमिट के बिना कोई मोटरयान चलाता है या परमिट के किसी शर्त का उल्लंघन करके कोई यान चलवाता है या चलाए जाने की अनुज्ञा प्रदान करता है, के अंतर्गत प्रथम अपराध पर 10 हजार रुपये का शमन शुल्क एवं द्वितीय अथवा अनुवर्ती अपराध की दशा में 10 हजार रुपये तक का शमन शुल्क अधिरोपित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में एक सप्ताह में दो घटनाओं में हुई छह ट्रैक्टर सवारियों की मौतें
जनपद में ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों एवं बसों में भरकर सवारियां ले जाई जा रही हैं। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बीते एक सप्ताह में दो ट्रैक्टरों की सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जबकि इससे पहले भी अवैध रूप से सवारियों ढो रहे वाहनों की घटनाओं में कई लोगों की मौतें हुई हैं।
बीते माह 25 सितंबर को तालबेहट क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीसर में ट्रक की टक्कर से गलत साईड से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं समेत चार मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि 11 लोग घायल भी हुए थे, जिनका झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार चला था। वहीं अब बीते रोज शनिवार की रात को ग्राम बिरधा से रीछपुरा रोड पर ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार दो किसानों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें