फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वांछित महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शादी से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव का 20 वर्षीय युवक छह जनवरी की रात अपने दूसरे मकान में सो रहा था, तभी वहां उसकी महिला मित्र अपने चार साथियों के साथ पहुंची। दरवाजा खुलवाकर महिला अंदर घुस गई। इसी दौरान महिला ने अपने साथ लाए चाकू को निकाला और युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे काट दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला सहित उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद थाना नाराहट पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम थाना नाराहट पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। उधर, पीड़ित युवक मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती है। थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां से उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें