फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चोरी की दो बाइक के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई दो बाइक बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि 17 अक्तूबर को कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम महेशपुरा निवासी मोर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि अज्ञात युवक उसके भाई की बाइक चोरी करके ले गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे और बाइक चोरी करने वाले की पहचान अभिषेक कुशवाहा निवासी गणेश वार्ड शकर माली टपरिया बीना मध्य प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला नेहरू नगर के रूप में हुई। रविवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक सहित एक और चुराई गई बाइक बरामद की। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें