फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या को उकसाने के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कथित प्रेमिका के घर फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के बारे में आस-पास के लोगों सहित मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा निवासी राजेंद्र ने 16 जुलाई की रात को अपनी कथित प्रेमिका के घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई अरविंद झा ने इस प्रेम प्रसंग के चलते चंदन सिंह, छोटू, सौरभ खटीक, मनीष खटीक निवासी ग्राम रनगांव और कालू सिंह निवासी मड़ावरा पर रंजिश रखकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर राजेंद्र के द्वारा आत्म हत्या कर ली। मड़ावरा थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने रविवार को इस केस की प्रारंभिक जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें आसपास के लोगों से घटना को लेकर आवश्यक जानकारी हासिल की। परिजनों से जानकारी कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके साथ पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें