ललितपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर घरों में रहने के लिए सरकार द्वारा 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन किया है। इसके चौथे दिन पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए लोगों को सड़कों पर घूूम- घूमकर घरों में रहने का एलान किया। लेकिन, इसके बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां फटकारी।
श्री वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, इलाइट चौराहा, पिसनारी तिराहा, सावरकर चौक, स्टेशन तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने बैरीकेटिंग कर दी, ताकि अनावश्यक घूूम रहे लोगों को रोका जा सके। कई जगह तो सीओ सिटी केशवनाथ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने वाहनों से घूमकर लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति आगाह किया और लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। नहीं मानने या लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को अब सख्ती बरतेगी।