फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की धमकी को लेकर पूरे दिन सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
कैप्सन - तहसील परिसर में मुस्तैद पुलिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। अफसरों द्वारा सुनवाई न करने एवं विपक्षियों पर एफआईआर दर्ज न होने के विरोध में पीड़िता ने 25 दिसंबर को एसडीएम अनिल कुमार की न्यायालय के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन काफी चौकस रहा। इस मौके पर महिला के घर और तहसील परिसर में पूरे दिन पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर के चौबयाना निवासी सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापिका सुधा श्रीवास्तव ने अपनी विभिन्न मांगों का निराकरण न होने एवं विपक्षियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में 25 दिसंबर को एसडीएम अनिल कुमार के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया था। आत्मदाह की घोषणा से प्रशासन पहले ही चौकन्ना था। शुक्रवार को सुबह आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला के घर और तहसील परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई। सिविल ड्रेस में एक उपनिरीक्षक उसके परिजनों से मिलने के प्रयास में लगा रहा। लेकिन, उसे कोई सफलता नहीं मिली। देर रात तक महिला के तहसील परिसर में आ जाने की संभावना के चलते रात तक तहसील परिसर में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक साजेश सिंह और उपनिरीक्षक अजय कुमार दल बल के साथ मौजूद रहे।
वहीं, महिला के पति डा. ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने एक वीडियो वायरल करके दुकान मालिक पर एक लाख की पगड़ी तथा ग्यारह माह का किराया हड़पने, कोतवाली पुलिस से साठगांठ करते हुए उनकी दुकान का सामान फिकवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
-- मुझे कभी भी श्रीमती सुधा ने अपनी समस्याओं के बारे में अवगत नहीं कराया।
-- अनिल कुमार,उपजिलाधिकारी
----------------------------
-- महिला के पति ने एक वीडियो वायरल किया है। इस संबंध में संपर्क करके विस्तार से जानकारी ली जाएगी
-- देवेन्द्र कुमार सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें