फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों, बांध में गणेश विसर्जन रोकने को प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
ganesh bhagvan - फोटो : ganesh bhagvan
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल के चलते इस बार लोग घरों में ही अस्थाई कुंड बनाकर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन करेंगे। पुलिस प्रशासन की अपील है कि लोग तालाबों और बांधों में मूर्ति विजर्सन के लिए न जाएं। इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है और तालाबों व बांधों एवं प्रमुख चौराहों पर गणेश विसर्जन रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गणेशोत्सव के दौरान शहर में प्रमुख रुप से कटरा बाजार में सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा की स्थापना करीब चालीस वर्षों से की जा रही थी। लेकिन इस बार यहां न तो पंडाल सजाए गए और न ही गणेश प्रतिमा ही स्थापित की गईं। वहीं शहर में 50 से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाकर गणेश स्थापना की जाती थीं लेकिन इस बार कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए शासन की गाइडलाइन के तहत सड़कों पर कहीं भी मूर्ति स्थापित करने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि प्रशासन द्वारा घरों में लोगों को मूर्ति स्थापित रखने की अनुमति दी गई थी जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में गजानन की मूर्ति स्थापित कीं। प्रशासन की गाइड लाइन के तहत अब घरों में ही अस्थाई कुंड बनाकर इन मूर्तियों का विसर्जन करना होगा। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर हर थाने के लिए थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज को आसपास के बांध, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनाती करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतिमा विसर्जन को रोका जा सके और भीड़ एकत्रित न हो सके।
-----------
इस प्रकार करें विसर्जन
श्रद्धालु घरों में बगीचों, खाली स्थान या पात्रों में अस्थाई कुंड बनाकर होंगे विसर्जन करें। घर में ही बगीचों व मिट्टी युक्त खाली स्थानों पर अस्थाई छोटा सा गड्ढा करके गणेश मूर्तियां विसर्जन की जाएंगी। जिनके मकानों में बगीचा या खाली स्थान नहीं है, वह लोग घरों में ही किसी मिट्टी या वर्तन के पात्र को अस्थाई कुंड के रुप इस्तेमाल कर उसमें ही विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन

---
मूर्ति विसर्जन इस बार लोग घरों में ही शासन की गाइडलाइन के तहत करेंगे। घरों में भी लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गणेश विसर्जन करें और घरों से बाहर तालाबों, नदी या बांधों पर कहीं भी विसर्जन किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चौराहों, तालाबों, बांध व नदी जहां भी विसर्जन की संभावना रहती है, वहां आवश्यक पुलिस बल चौकी इंचार्ज एवं उपनिरीक्षकों की देखरेख में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

संजय कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें