ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में एक ग्रामीण की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बुढ़वार निवासी सीताराम (42)ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवनकर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और भर्ती कर लिया। देर रात को उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की छह बेटियां व एक बेटा है।