फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएन इंटर कालेज में ‘अवसर’ का आयोजन किया गया

Thu, 07 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पीएन इंटर कालेज में ‘अवसर’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को कैरियर के बारे में सही निर्णय लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


पीएन इंटर कालेज परिसर में हुए कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज व नगर पालिका बालिका इंटर कालेज के  छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने कहा कि छात्र-छात्राएं कैरियर के बारे में सही निर्णय लें, जिससे उनके जीवन का लक्ष्य प्राप्त हो सके।

उन्होंने चिकित्सा, तकनीक, वित्तीय सेवाओं और शैक्षिक क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के साथ ही अन्य उभरते रोजगार के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की। राजकीय इंटर कालेज के  प्रवक्ता अमित शुक्ला ने 10वीं तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के  बाद सैन्य सेवाओं विशेषकर एनडीए की परीक्षाओं, सीडीएस, सीआईएसएफ, आईटीबीपी जैसे संस्थानों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में बताया।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा बेरोजगार  युवक- युवतियों एवं महिलाओं हेतु चलाए जा रहे विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों के बारे में आरसेटी के प्रतिनिधि विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरसेटी द्वारा  डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, किसान कौशल विकास, सब्जी पौधशाला प्रबंधन, कंप्यूटर टेली, ब्यूटी पार्लर, मल्टी फोन सर्विसिंग, इनवर्टर एवं  यूपीएस का निर्माण एवं मरम्मत, महिलाओं के लिए ड्रेस डिजाइनिंग जैसे अल्पावधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम कम पढ़े - लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



संचालन सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी व आभार प्रधानाचार्य रामस्वरूप नामदेव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर  इमरत लाल, अजय कुमार सक्सेना, तिलकराम रजक, नाजरीन निलोफर,  नाजिस, शमा परवीन तथा अमरोज जहां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें