फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से की फसल बीमा राशि दिलाने की मांग

Sat, 26 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
farmer insurance - फोटो : demo
विज्ञापन
 भारतीय किसान संघ के बैनर तले शुक्रवार को ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम जैरवारा के किसानों ने गत वर्ष रबी की सूख चुकी फसल का बीमा दिलाने की मांग करते हुए पीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम जैरवारा में राजस्व कर्मियों द्वारा सूखा राहत की सही रिपोर्ट न भेजने के कारण किसानों को बीमा की धनराशि नहीं मिल सकी है जिससे उनके सामने आर्थिक तंगी हो गई है। गांव में 75 प्रतिशत सूखा होने के बाद भी राजस्व कर्मी द्वारा गत वर्ष की रबी की फसल की बुबाई 90 प्रतिशत दर्शा दी गई। जिससे बीमा कंपनी द्वारा उन्हें बीमा का लाभ नहीं दिया गया है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्व कर्मी की गलत रिपोर्ट की वजह से उन्हें बीमा नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने प्रधानमंत्री से बीमा की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन पर भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष केहरसिंह बुंदेला, प्रधान लल्लू, ग्राम पंचायत अंधियारी की प्रधान शिवानी, संजीव, नन्हें राजा, ऊदल सिंह, नारन सिंह, जन्मेजय लोधी, बारेलाल, दौलतराम, प्रतिपाल, रामपाल, फूलसिंह, नत्थू सिंह बुंदेला, रामसिंह, तोरनसिंह, पिश्तादेवी, शिवराज सिंह, राजाराम, हरदास, कुंजीलाल, अनेक सिंह, दयाराम, जगभान, हरिश्चंद्र, संतोष सिंह, इंद्रजीत, नरेश पटैरिया, बृजेंद्र राजपूत, खुुुशीराम, चैना, छलौने, मूलचंद समेत दर्जनों किसानों के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें