फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जाखलौन, उदयपुरा समेत 14 स्टेशनों के प्लेटफार्म होंगे ऊंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के 14 रेलवे स्टेशनों पर कम ऊंचाई वाले प्लेटफार्मों को उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद उदयपुरा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
ललितपुर रेल सेक्शन में माताटीला से आगासौद तथा टीकमगढ़ रेल मार्ग पर उदयपुरा और खरगापुर तक कई स्टेशन ऐसे हैं, जहां प्लेटफार्मों की ऊंचाई मानक से कम है। इसके कारण यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच अधिक अंतर होने से हादसों की आशंका भी बनी रहती है।भीड़भाड़ के दौरान कई बार ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है। वहीं, कम ऊंचाई वाले प्लेटफार्मों के कारण कई यात्री फुटओवर ब्रिज के बजाय सीधे पटरियां पार करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों की इन समस्याओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ललितपुर सेक्शन के स्टेशनों का सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर रेलवे ने प्लेटफार्म उच्चीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


इन स्टेशनों के प्लेटफार्म होंगे उच्चीकृत
माताटीला, बिजरौठा, जखौरा, दैलवारा, जीरौन, धौर्रा, जाखलौन, आगासौद, करौंदा, मोहासा, न्यू ललितपुर टाउन, बिरारी, उदयपुरा और खरगापुर रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
जिन स्टेशनों के प्लेटफार्मों की ऊंचाई कम है, उन्हें उच्चीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही वहां यात्री सुविधाओं में भी विस्तार किया जाएगा। रेलवे से मंजूरी मिल चुकी है और कार्य शुरू करा दिया गया है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें