फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे खुदे नहीं तो कहां होगा पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मानसून कभी भी सक्रिय हो सकता है, इसके बाद भी पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसका खुलासा कलक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में हुआ। इस पर डीएम ने दो दिवस के अंदर गड्ढा खुदान का कार्य पूूर्ण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अन्नावि दिनेश कुमार जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति बैठक लेते हुए सभी विभागों के गड्ढा खुदान की प्रगति समीक्षा की गई। जिन विभागों ने पौधरोपण के सापेक्ष अभी तक गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण नहीं किया है तो वह दो दिन के अंदर गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कराकर इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक को उपलब्ध करा दें, क्योंकि मानसून प्रारंभ हो चुका है। पौधरोपण हेतु शासन द्वारा अविलंब तिथि निर्धारित किए जाने की संभावना है। जो अधिकारी/प्रतिनिधि आज की बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं या इस पौधरोपण कार्य में सहयोग नहीं कर रहें है, उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को पत्र जारी कराएं। प्रभागीय निदेशक ने अवगत कराया है कि जनपद के अन्य विभागों के गड्ढा खुदान की पीएमएस पर 95 प्रतिशत फीडिंग हो चुकी है और शेष 01-02 दिन के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। यह भी अवगत कराया है कि पौधरोपण के तहत औषधि वाटिका बनाई जाएगी, जिसमें औषधि पौधों जैसे आंवला, बहेड़ा, सतावर, अश्वगंधा, गिलोय आदि जड़ी-बूटियों का रोपण कराया जाएगा। पंचायतो में जिन लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है, उनकी याद में आक्सीजन वाले पौध जैसे पीपल, बरगद आदि का रोपण मृत व्यक्ति के परिवारजनों द्वारा किया जाएगा एवं उनके नाम की पट्टिका भी लगायी जाएगी। जिला अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीपल आदि पौध का रोपण किया जाएगा। इस वर्ष ऐसे प्रजातियों के रोपण पर विशेष बल दिया जाएगा, जो प्रचुर मात्रा में आक्सीजन देते हैं। बैठक में अनिल कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी, रवींद्र वीर यादव, उपायुक्त (श्रम रोजगार), डॉ. राजेश भारती, प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, निहाल चंद्र अधिशासी अधिकारी, संतोष कुमार सविता कृषि उप निदेशक, डीपी अग्रहरि श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डॉ. एसपी सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आरएस गुर्जर प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेकनिक, अजित प्रकाश खंड विकास अधिकारी जखौरा, दीपिका मेहर खंड विकास अधिकारी महरौनी, सुनीता खंड विकास अधिकारी तालबेहट, देवेंद्र पांडेय खंड विकास अधिकारी मड़ावरा, आलोक कुमार खंड विकास अधिकारी बार, शिव कुमार सहायक अभियंता विद्युत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें