फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को धरातल पर उतारना लक्ष्य

Tue, 23 May 2017 01:54 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को मौके पर जाना होगा और सरकार की मंशा के अनुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। यह बातें नवागंतुक डीएम मानवेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि सरकार का वादा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। अधिकारियों की मानीटरिंग न होने के कारण योजनाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाता है। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब लोगों की समस्याओं के कागजी घोड़े नहीं दौड़ाए जाएंगे, जबकि धरातल पर काम दिखाना होगा। इस कारण अभी सिर्फ प्रत्येक विभाग का निरीक्षण करूंगा और हिदायत दूंगा। इसके बाद अगले निरीक्षण में कार्रवाई करूंगा। कानून व्यवस्था के सवाल पर बताया कि जानकारी मिली है कि जिले की कानून व्यवस्था काफी खराब स्थिति में है। इसको सुधारने के लिए एसपी से बात करूंगा और लोगों को न्याय मिल सके। इसके लिए कोशिश करूंगा। सभी योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मैं खुद हर जगह जाकर निरीक्षण करूंगा। विभागों में बायोमेट्रिक मशीन, गड्ढामुक्त सड़कें, सफाई जैसी योजनाएं समय से पूरी की जाएंगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और सरकार की योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।

अपने कक्ष से हटवाया एसी
डीएम ने बताया कि उन्होंने अपने कक्ष से एसी हटवा दिया है और जनता के लिए कक्ष को खोल दिया है। उन्होंने बताया कि एसी होने के कारण अधिकारी बाहर निकलने से कोताही बरतते हैं। इस कारण मैने एसी हटवा दिया है। सरकार के समय के अनुसार सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और समय के अनुसार उनका निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें