फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से गड्डे भर कर बनायी जा रही सड़क

विज्ञापन
बांसी सड़क के गढ्डों को मिट्टी से भरते - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बांसी। कस्बा में इंटर कॉलेज से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक छोड़ी गई पांच सौ मीटर की सड़क की मरम्मत का निर्माण मिट्टी भरकर कराया जा रहा है। खराब निर्माण को लेकर कस्बावासियों में नाराजगी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

बांसी कस्बा में इंटर कॉलेज से पीएनबी तक 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व ठेकेदार द्वारा जानबूझकर छोड़ दिया गया था। एक वर्ष पूर्व छोड़े गये अधूरे निर्माण को लेकर कई बार कस्बावासियों ने आंदोलन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से भी सड़क बनवाने की मांग की। विधायक ने भी अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने को कहा, लेकिन ठेकेदार द्वारा अधिकारियों के आदेश पर भी काम शुरु नहीं किया गया। अमर उजाला ने 12 अक्तूबर को खबर लिखकर ठेकेदार की मनमानी को उजागर किया तो सोमवार से अधूरी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया। कस्बावासियों का कहना है कि सड़क मरम्मत में गुणवत्ता और मानक को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। सड़क के गड्ढे सड़क के किनारे की मिट्टी खोद कर भरे जा रहे हैं। इस तरह गिट्टी की बचत की जा रही है। गुणवत्ता रहित सड़क कितने दिन टिक सकेगी इसको लेकर कस्बावासी परेशान हैं। उनका कहना है कि बहुत प्रयास के बाद यह निर्माण शुरु हुआ है वही भी घटिया हो रहा है। सड़क खुद जाएगी तो फिर से कस्बावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें