फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नौ मोहल्लों में नहीं बिछ सकी पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के नौ मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए अब तक पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। यहां की 1.33 लाख की आबादी हैंडपंपों के सहारे है। गर्मी में कई हैंडपंप के पानी छोड़ देने से लोगों को और किल्लत होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के मोहल्ला पिसनारी, हरदीला, विवेकनगर, लेखपाल काॅलोनी, रामनगर, रावतयाना, चौकाबाग, कर्माबाई नगर, अहिल्याबाई नगर आदि में पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं है। आंकड़ों के अनुसार 1.34 लाख की आबादी पेयजल आपूर्ति से वंचित है। अधिकांश मोहल्ले ऐसे हैं, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं बिछ पाई है। इन मोहल्लों के बाशिंदों को पानी के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है। बारिश और सर्दी के मौसम में तो हैंडपंप पानी देते हैं, लेकिन गर्मी शुरू होते ही हैंडपंप साथ छोड़ देते हैं। इससे पानी की किल्लत हो जाती है। दूरदराज से पानी जुटाना पड़ता है या टैंकरों के सहारे रहते हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें