साइफन की पाइप लाइन फट जाने के कारण आज फिर जलापूर्ति बाधित रही। कसाई मंडी की टंकी नहीं भ रसकी। इस कारण मोहल्लों में पानी नहीं आया। जहां पर आया भी है तो दस मिनट के लिए। इस कारण लोगों को सुबह से हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। शहर में पानी की चाल पटरी पर नहीं आ रही है। आए दिन पाइ लाइन फट जाती है तो कहीं साइफन लाइन फट जाती है। इस कारण शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अब साइफन लाइन फट जाने के कारण पानी की टंकी नहीं भर सकी। इस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही।