हरियाणा से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को श्रमिक स्पेशल दो ट्रेनें ललितपुर आईं। यहां से इंजन बदलकर उन्हें छतरपुर और टीकमगढ़ के लिए रवाना किया गया। ललितपुर में कोई भी यात्री न तो उतरा और न ही कोई यात्री ट्रेन पर चढ़ा। इन प्रवासी मजदूरों को भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन का इंजन बदला गया और उसे सैनिटाइज किया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। इनमें से एक ट्रेन टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन तक गई और दूसरी ट्रेन छतरपुर रेलवे स्टेशन तक गई। दोनों ट्रेनों में करीब अट्ठाइस सौ यात्री सवार थे।