फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यिकाश्री का हुआ पिच्छिका परिवर्तन

Tue, 15 Dec 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आर्यिका पूर्णमति माताजी का ससंघ पिच्छिका परिवर्तन संपन्न हो गया। इसमें श्रावकों ने संयमव्रत धारण कर आर्यिकाश्री को नवीन पिच्छिका प्रदान की। श्रावकों ने पुरानी पिच्छिका को भक्तिभाव से ग्रहण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


श्री क्षेत्रपाल मंदिर में आर्यिकाश्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा परिवर्तन से परिणमन होता है। पीछे का परिवर्तन ऐसा हो कि नर तन में रहकर न भटकना पड़े और संसार रूपी भवसागर से पार हो जाएं। पिच्छिका को मुक्ति का साधन बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रावकों ने चार माह में श्रद्धा, समर्पण और संयम के माध्यम से जो पिच्छिका परिवर्तन किया है, वह पुण्यशाली है।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु मां परिवार के अतिथियों ने आचार्यश्री के चित्र का अनावरण कर किया। आर्यिका श्री को शास्त्र महिला मंडल व युवा मंडल ने भेंट किया। कवि चंद्रसेन भोपाल ने पिच्छिका की महिमा बताते हुए कहा कि पिच्छी के हर रंग से तसवीर बदलती है। अनंतकालीन भक्तांबर विधान के लिए भक्तांबर रजत माडना का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, ब्रह्मचारी ऋतु, कैप्टन राजकुमार, कवि गोकुलचंद सरोज आदि ने विचार व्यक्त किए। पिच्छिका विमोचन में कश्मीर, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ, महाराष्ट राजस्थान आदि प्रांतों से सुसज्जित पिच्छिकाएं परंपरागत भक्ति नृत्यों के साथ आईं,

जिसको सुमन चंद्रकांत, रागनी विपिन जैन, आरती अभिनंदन जैन, संध्या सुनील जैन, मीना राजेश सिंघई, ऊषा संजय जैन, रेखा मनो जैन, चंदा सुनील जैन, रोशनी मनीष जैन, सुनीता अरविंद जैन, चंद्रकांता रजाजेश जैन, मुक्ता नितिन जैन, ममता राकेश जैन, अर्पिता अतुल जैन, रेखा वीरेंद्र कडंकी, मालती आशीष जैन और वर्षा अभिषेक जैन ने विमोचित किया। अर्चना छोटे पहलवान और ज्योति दीपक जैन ने मंच संभाला। अशोक गौरव और श्वाति जैन का मोनो प्ले संवाद आकर्षण का केंद्र रहा।

आर्यिका पूर्णमति माताजी को नई पिच्छिका साधना प्रदीप जैन सतरवांस, अर्चना नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, ज्योति दीपक जैन, राखी राजीव जैन, मोनू संतोष इमलिया, शशि आनंद बबीना और जयंती अक्षय अलया ने प्रदान की।

आर्यिकाश्री की पुरानी पिच्छिका शशि देवेंद्र कामरा, आर्यिका शुभ्रमति की पिच्छिका नीता आनंद जैन दैलवारा, आर्यिका विशदमति की पिच्छिका कीर्ति मुकेश जैन, आर्यिका विपुलमति की पिच्छिका रेखा राजेश जैन, आर्यिका मधुरमति की पिच्छिका कल्पना सुरेश जैन बांसी, आर्यिका केवल्यमति की पिच्छिका मंजू राजेश जैन, आर्यिका सतर्कमति की पिच्छिका सरिता व नरेंद्र जैन ने भक्तिपूर्वक ग्रहण की।

कार्यक्रम में डा. अक्षय टडैया, मुकेश सराफ, नीरज जैन मुल्लन, मनोज बबीना, आनंद जैन, मीना इमलया, गेंदालाल सतभैया, संजय जैन, संजीव जैन, सत्येंद्र गदयाना, वीरेंद्र जैन विद्रोही, सुधीर जैन सेवनी, जिनेंद्र जैन थनवारा, अभिषेक जैन अनौरा आदि ने पिच्छिका प्रदान करने वालों को सम्मानित किया।

इस मौके पर सुंदरलाल अनौरा, ज्ञानचंद इमलिया, विनोद कामरा, शीलचंद अनौरा, कुशल चंद जैन, राहुल कलरैया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पिच्छिका परिवर्तन की व्यवस्थाओं में मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन पार्षद, विकास नायक, विपिन जैन हिरावल, मनीष जैन, मंगू पहलवान, अमित जैन कालू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें