फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिकअप चालकों ने किया झांसी–सागर हाईवे पर चक्का जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारी पर परेशान करने का आरोप, यातायात पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिवहन विभाग के अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पिकअप चालकों ने झांसी–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। इससे हाईवे पर एक ओर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने चालकों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कैलगुवां चौराहे पर अंडरपास निर्माण कार्य जारी है। लगातार दो-तीन दिन से हो रही बारिश के चलते यहां की सर्विस रोड गड्ढों से भर गई है और उनमें पानी जमा हो गया है। इसके कारण वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे थे। शुक्रवार सुबह भी सागर से झांसी की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सचल दल के साथ मौके से गुजरे। आरोप है कि उन्होंने कतार में खड़ी कुछ पिकअप की तस्वीरें लेकर चालान कर दिया और एक वाहन को साथ ले जाने लगे। इससे नाराज पिकअप चालकों ने एकजुट होकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी यातायात आलोक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालकों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद चालकों ने वाहन हटाए और जाम समाप्त हुआ।
दूसरी ओर, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चालान करने या वाहन जब्त करने के आरोपों से इनकार किया। उनका कहना है कि चालक को सिर्फ रास्ता साफ करने के लिए कहा गया था।

0000000
शुक्रवार को मसौरा की ओर जा रहा था। रास्ते में जाम होने पर पिकअप चालकों अपने वाहन एक ओर करने के कहा गया। न तो किसी पिकअप का चालान किया गया और न ही जब्त किया गया है।
विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी


ढाई साल से निर्माणाधीन कैलगुवां अंडरब्रिज अब तक अधूरा

कैलगुवां चौराहा झांसी–सागर हाईवे का ब्लैक स्पॉट घोषित है। यहां दुर्घटनाएं और मौतें अधिक होने पर करीब ढाई साल पहले अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। दोनों ओर बनी सर्विस सड़कों की हालत बेहद खराब है। गहरे गड्ढों और बारिश के पानी से यह मार्ग खतरनाक बन गया है। दोपहिया चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा है और आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन




पहले भी उठा चुके हैं चालक विरोध के स्वर

इससे पहले भी परिवहन विभाग की कार्यशैली को लेकर चालक विरोध जता चुके हैं।

आठ अप्रैल को इंदौर से पपीते से भरी पिकअप लेकर आ रहे चालक नरेंद्र से ओवरलोडिंग के आरोप में 26 हजार रुपये का चालान किया गया था। कार्रवाई से परेशान होकर चालक ने परिवहन विभाग के कार्यालय की छत पर चढ़कर विरोध किया था। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें