फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिकअप ने टैक्सी को मारी टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्बा बांसी के पास नेशनल हाईवे-44 पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे-44 पर ग्राम बांसी के पास मंगलवार की रात को तेज रफ्तार भाग रही पिकअप वाहन ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे ग्राम लखनपुरा निवासी महेंद्र सिंह (32) की मौत हो गई। जबकि गांव के ही आयुष (18) व काशीराम (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि उसका भाई महेंद्र सिंह टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की रात को वह सवारियों को ग्राम बांसी छोड़कर घर लौट रहा था। टैक्सी में गांव का आयुष व काशीराम सवार थे। अभी उनकी टैक्सी बांसी में पुलिस चौकी के सामने बने हाईवे-44 कट पर ही पहुंची थी कि ललितपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे महेंद्र सिंह व आयुष और काशीराम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महेंद्र सिंह के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि आयुष व काशीराम को भर्ती कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-तीन बहनों में चौथे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें