फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सदर बाजार इलाके में रंगे हाथ पकड़ा गया जेबकतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सदर बाजार इलाके में मंगलवार रात महारानी लक्ष्मीबाई मूर्ति चौराहे के पास से एक युवक को जेबतराशी के दौरान आसपास के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पीट भी दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौराहे के पास स्थित आइसक्रीम पार्लर में विक्रेता शाहरुख की जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने यह देखकर उसे पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर वह अपना अलग-अलग नाम बताने लगा। कभी उसने अपना नाम शेषपाल बताया, तो कभी चतुर्भुज और कभी दीपक बताया। उसको लेकर पुलिस सदर बाजार थाने पहुंची। सेना एवं छावनी इलाका होने के नाते सदर बाजार इलाके को काफी संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें