ज्यादा दबाव डालने पर आत्महत्या करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाने और अब शादी के लिए मना करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि शाहरुख पठान निवासी मोहल्ला गोविंद नगर पिछले कुछ वर्षों से उससे शादी का झूठा आश्वासन देकर संबंध बनाए हुए था। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाए। जो भी शादी के लिए रिश्ता आता था तो वह तुड़वा देता था।
पहले जब वह शाहरुख से शादी करने के लिए कहती तो वह टाल मटौल करता। अब उसने शादी करने से मना कर दिया। वह धमकी दे रहा है कि शादी के लिए ज्यादा दबाव डाला तो वह आत्महत्या कर लेगा। उसे व उसके परिजनों को झूठे केस में फंसा देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की रही है।