फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन साल तक किया शारीरिक शोषण, फिर कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने व जबरन गर्भपात कराने पर आरोपी व उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एक मोहल्ला की 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। जब भी वह शादी की बात करती तो लड़का उसके बालिग होने का इंतजार करने को कहता। अब जब वह बालिग हो गई और शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। आरोपी व उसके परिवारीजनों ने अपमानित कर जान से मारने की धमकी भी दी। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें