फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संदिग्ध हालात में ग्राम बम्हौरी तिराहा के पास युवक मृतावस्था में मिला। पास में ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मौत की वजह सड़क हादसा बता रही है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बारौद निवासी अरविंद (26) पुत्र राजाराम बुधवार की रात को ग्राम बम्हौरी तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थिति में मृतावस्था में मिला। अनुमान लगाया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बड़े भाई मुकेश ने बताया कि अरविंद जाखलौन क्षेत्र में स्थित एक मंदिर पर रहता था। करीब डेढ़ माह उसने प्रेम विवाह किया था। इसमें दोनों परिवारों की रजामंदी थी। मंदिर पर रहने वाला एक अन्य व्यक्ति अरविंद को शादी करने से मना करता था। शादी करने के बाद अरविंद घर पर ही रहने लगा था। बुधवार की रात को अरविंद बाइक से ललितपुर जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली। मृतक के भाई मुकेश ने आशंका जताई कि अरविंद की हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप दिया गया है। मृतक पांच भाई-एक बहन में चौथे नंबर का था। थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर टूटी बाइक मिली। इससे पता चलता है कि अरविंद की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें