ललितपुर। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन व रजिस्टर्ड पैथोलॉजी एसोसिएशन के आह्वान पर शहर की पैथोलॉजी बंद रही।
बाजार में सुबह से लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा था। मुख्य सड़क पर कम ही लोग आते-जाते रहे। इतना ही नहीं, इक्का-दुक्का मेडिकल स्टोर खुले। पैथोलॉजी संचालकों ने भी पैथोलाजी बंद रखीं। जिले में कोरोना महामारी तेजी से पैर पसार रही है। ऐसे में लॉकडाउन आवश्यक हो गया था। पैथोलॉजी एसोसिएशन ने दो दिन पैथोलॉजी बंद करने का फैसला लिया था। पैथोलॉजी संचालक मनीष पटवारी का कहना है कि यदि व्यापारी अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का उपयोग नहीं करेंगे तो यह बीमारी और तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करने व सरकार के नियमों को मानने की अपील की है।