फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दिखा लॉकडाउन का असर, बाजार और सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते सूना पड़ा शहर का घंटाघर मुख्य मार्ग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए जहां प्रशासन ने शनिवार से लागू हुए लाकडाउन में सख्ती बरती तो वहीं लोगों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इसके चलते इक्का दुक्का वाहनों को छोड़कर सड़कों पर सन्नाटा रहा। शहरवासियों ने न केवल लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया बल्कि इसकी अवधि बढ़ाने की मांग की। प्रदेश सरकार ने दस जुलाई रात दस बजे से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन किया है, जो 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बाजार भी पूरी तरह बंद रहे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में रहे। बचाव के लिए सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सिर्फ जरूरी सामान को ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन व इसके नियमों का पालन करना आवश्यक है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। दूसरों को भी महामारी से बचाव करने के लिए जागरुक कर रहे हैैं। सुबह घूमने वाले लोगों में ज्यादातर बिना मॉस्क के घूमते रहते हैं, इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- सोनू चौबे
कोरोना वायरस हमारे शहर में तेजी से फैल रहा है। इससे हम सब अपने बचाव को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। अगर लॉकडाउन बढ़ता भी है तो अच्छा रहेगा। जब तक शहर की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक हम लोग लॉकडाउन की रहेंगे।
- सुखप्रीत सिंह ‘काकू’
अब तो सरकार लॉकडाउन भी नहीं करती, तब भी हम लॉकडाउन जैसा ही पालन करते रहते हैं, क्योंकि जनपद में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब स्वयं का बचाव ही एकमात्र उपाय है। हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
- अजय पुरोहित
कोरोना के बढ़ते मरीजों से सभी हैरान हैं। अब कोई भी बिलकुल भी खतरा मोल लेना नहीं चाहता है। इसलिए अब हम सब लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में हैं।
- सोम तिवारी
बढ़ते केसों के चलते लॉकडाउन बहुत जरूरी था। हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और आगे भी लॉकडाउन का पालन करेंगे। ताकि, इस भयानक महामारी से बचा जा सके।
- साहवेंद्र प्रताप सिंह
जनपद के हर नागरिक की यही मंशा है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाए और इसके नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या को रोका जा सके।
- मुकेश नायक
कोरोना वायरस जनपद में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अब सभी को स्वयं की सुरक्षा करने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी अपने घरों में रहें, तभी इस चेन को तोड़ा जा सकता है।
- निखिल राजौरिया
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है। किसी भी परिस्थिति में हुई लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए अब जरूरत रहते हुए सभी बचाव करें।
- राहुल साहू
जिले में बढ़ते कोरोना के मरीजों की चेन तभी टूट सकती है, जब सभी एकजुट होकर नियमों का पालन करें। संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी बहुत जरुरी है।
- संजू सोनी
अब मास्क, सैनिटाइनर और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। इसके पालन करने से ही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए जागरुक कर रहे हैं।
विज्ञापन

- दीपू यादव
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, अब लॉकडाउन बहुत जरूरी है। हम पालन कर रहें हैं और अन्य लोगों को पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। लॉकडाउन और बढ़ना चाहिए।
- यश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें