फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी के दर्द से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
sucide image.jpg - फोटो : sucide image.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसौराकलां में शनिवार की शाम को एक ग्रामीण ने पथरी के दर्द से परेशान होकर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम मसौराकलां निवासी रामदास (39) पुत्र प्यारेलाल कुशवाहा शनिवार को दोपहर में घर पर ही था। उसकी पत्नी भतीजे के साथ खेत पर सरसों की फसल काटने के लिए गई थी। शनिवार की शाम को करीब चार बजे जब वह खेत से फसल काटकर लौट रही थी तो उन्हें घर के पीछे बाड़े में आम के पेड़ पर रामदास का शव रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के साले मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी पूरन ने बताया कि रामदास को करीब दो महीने से पथरी का दर्द होता रहता था। जिसका उपचार भी चल रहा है, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल सका था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक की पत्नी दिव्यांग है और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई की करीब चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें