फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वार में नहर किनारे हत्या कर युवक का शव फेका

विज्ञापन
ग्राम बुढ़वार में नहर किनारे पुलिया के पास मौके पर हत्या की जांच करती कोतवाली पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धन कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव ग्राम बुढ़वार में नहर किनारे पुलिया के पास पड़ा मिला है। पुलिस ने मृतक के भांजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वार में मंगलवार की सुबह बुढ़वार माइनर (नहर) किनारे पुलिया के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। आसपास जमीन पर कई जगह खून भी पड़ा था। मृतक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियारों के गहरे घाव भी पाए गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसके कुछ समय बाद उसकी पहचान शहर की सिद्धन कॉलोनी ब्लॉक 22 निवासी मनोज निगम (38) पुत्र रामबाबू निगम के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी उसके भांजे गल्ला मंडी के पीछे आरएमवी कॉलोनी निवासी शुभम खरे को दी। जिसके बाद शुभम खरे अपने भाई पवन और मां मोहिनी के साथ बुढ़वार माइनर पहुंचा और शव की शिनाख्त अपने मामा मनोज निगम के रूप में की।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भांजे शुभम खरे ने बताया कि उसके मामा किराए की गाड़ी चलाते थे। उनकी धारदार हथियारों से मारकर हत्या की गई है। उसने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसके मामा के आवास पर दो लोग गाड़ी से आए थे और मामा को अपने साथ लिवा ले गए थे। इसके बाद से वह रात भर घर नहीं लौटे। सुबह कोतवाली पुलिस ने फोन करके घटना की जानकारी उसे दी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शुभम खरे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस उसकी पत्नी दीपमाला से भी उसके पति की हत्या के संबंध में पूूछताछ कर कर रही है।
विज्ञापन

-----------
पत्नी से होता था विवाद, कोई संतान नहीं है
मृतक के भांजे शुभम ने बताया कि उसकी मामा मनोज निगम का मामी दीपमाला से आए दिन विवाद होता रहता था। उसकी मामी का मायका शहर के मोहल्ला घुसयाना में ही है, जिसके चलते सुबह से ही उसकी मामी अपने मायके चली गई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। मनोज की मां की लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत आठ वर्ष पहले ही हो गई थी। उसने बताया कि उसके मामा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
------------------
जांच में प्रथम दृष्टया किसी रंजिश में की गई हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भांजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

मृतक की फाइल फोटो मनोज निगम- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें