फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम ककड़ारी के मजरा कंचनपुरा में दो दिनों में दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। जहां एक दिन पहले गांव के एक युवक की हालत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया था, वहीं एक ही दिन बाद गांव के दूसरे युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बानपुर के ग्राम ककड़ारी निवासी सोबरन विश्वकर्मा (40) की बीते दिन बृहस्पतिवार को दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते हालत बिगड़ने से अचानक मौत हो गई थी। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद अगले दिन गांव में उक्त युवक की मौत के मामले में परिजनों द्वारा पूछताछ की गई। इसको लेकर एक पंचायत भी हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसी दौरान गांव का परमू (30) पुत्र रत्तू कुशवाहा अचानक गांव से गायब हो गया और शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव में एक कुएं में पड़ा मिला। उक्त युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस मामले में बानपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष बानपुर राजकुमार यादव ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिजनों द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि कोई शिकायती पत्र आता है तो उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें