फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
train - फोटो : train
विज्ञापन
ललितपुर। नासिक से घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। जानकारी पर जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम साढ़ुमल निवासी पवन चढ़ार (19) पुत्र जयराम चढ़ार नासिक में एक कंपनी में काम करता था। बीते रोज मंगलवार देर रात को वह नासिक से पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से ललितपुर आ रहा था। ट्रेन ललितपुर में ठहराव के बाद जैसे ही चलने लगी, तभी पवन चढ़ार चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने का प्रयास करने लगा और अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल उपचार को ले गए, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने घटना स्थल पर पड़े मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के मामा रामरतन ने बताया कि पवन नासिक में किसी कंपनी में काम करता था और वह मंगलवार को पुष्पक एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। संभावना जताई कि वह रात में सो गया होगा और जैसे ही ट्रेन ललितपुर से छूटने लगी तो उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया होगा, जिसके चलते यह हादसा हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें