फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से घर नहीं लौटा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक युवक धनिया खरीदने की कहकर घर से निकला, लेकिन चार दिन बाद भी घर नहीं लौटा। युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुत्र की खोजबीन करने की मांग की है। मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी शीला साहू पत्नी विनोद साहू ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र आकाश साहू (23) चार दिन पहले 28 जून की सुबह सात बजे धनिया खरीदने की बात कहकर घर से 7500 रुपये लेकर मोटरसाइकिल से निकला था। लेकिन, वह उसी दिन से अभी तक घर वापस नहीं लौटा। कई जगह उसकी तलाश की व रिश्तेदारियों में भी फोन कर जानकारी ली, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उसे फोन करने पर घंटी तो बज रही है, लेकिन फोन कोई नहीं उठा रहा है। कई बार मोबाइल स्विच ऑफ भी बताता है। महिला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से पुत्र की खोज करने की मांग की है।
विज्ञापन

हाईस्कूल का छात्र पांच दिन बाद भी बेसुराग
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा भारत पब्लिक स्कूल के पास निवासी रानू विश्वकर्मा (16) पुत्र रमेश विश्वकर्मा श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। 27 जून को हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद वह गायब हो गया। उसका पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। परिजन व रिश्तेेदार सभी परेशान हैं और उसकी तलाश में रात दिन एक किए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। खोजबीन में जुटी है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी मात्र सीसीटीवी कैमरों में नजर आने के अलावा उसका सुराग तक नहीं लग सका है।
विज्ञापन

दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन तेज कर दी गई है।
- सुजीत मिश्रा, गोविंदसागर बांध चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें