फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर में रावण दहन स्थल के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कराई। पता चला कि युवक पेड़ से गिर गया था और वहां खेल रहे बच्चे साइकिल से उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन युवक की रास्ते में मौत होने पर बच्चे घबरा गए और शव को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर निवासी महेंद्र सिंह (36) पुत्र छुट्टन सिंह शनिवार की देर शाम को गोविंद सागर बांध के पास एक पेड़ पर चढ़ा था। संतुलन बिगड़ने के कारण जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में खेल रहे दो बच्चों ने यह देखो तो उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। अभी वह गोविंदनगर स्थित रावण दहन के मैदान के पास ही पहुंचे थे कि युवक ने दम तोड़ दिया। इस पर बच्चे घबरा गए और शव को मैदान में छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर सीओ सिटी इमरान अहमद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, सदर चौकी इंचार्ज सुभाष यादव मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

---
शांतिनगर निवासी महेंद्र गोविंद सागर बांध के पास पेड़ से गिर गया था। पास में खेल रहे बच्चे उसे उठाकर अपनी साइकिल से अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई। इस पर बच्चे शव छोड़कर भाग गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें