ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी में एक युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली के मोहल्ला पिसनारी निवासी मानसिंह (28) पुत्र गोरेलाल बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने खेत पर था। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर वहां रखे जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहां मौजूद उसके माता- पिता व अन्य लोग उसे बेसुध अवस्था में लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक सब्जी की खेती करता था। उसकी के एक बेटी है।