फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
अांख्‍ाे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)।  कस्बा क्षेत्र के पूनम नगर मुहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने पड़ोस में एक चबूतरे पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला था और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को लेकर तरह तरह की चर्चायें  व्याप्त हैं। आत्महत्या की अटकलों और हत्या के आरोपों के बीच अनेक सवाल खडे  हो रहे हैं जो पुलिस की जांच का विषय हैं।  महेंद्र पांडे (30) पुत्र प्रकाश नारायण पांडे निवासी पूनम नगर महरौनी जो मड़ावरा रोड पर आटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम को लगभग साढे  सात बजे वह अपने घर से निकला था लेकिन रात लगभग आठ बजे वह पड़ोस के एक  चबूतरे पर मिला। युवक बेहोशी की हालत में था। तत्काल उसे लेकर परिजन  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जहर की संभावना  जताते हुये प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और रास्ते  में ही महेन्द्र की मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। महेन्द्र  की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत को स्थानीय पुलिस आत्महत्या मानकर चल  रही है तो वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। ऐसे में  पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवारीजन
महरौनी।  मंगलवार रात पूनम नगर मुहल्ला निवासी महेंद्र पाण्डे की मौत को उसके  परिजन आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी  पर महेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई सतेंद्र  पाण्डे द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में अवगत कराया है कि मंगलवार  रात लगभग आठ बजे पड़ोस में रहने वाली एक लड़की का फोन आया, जिसने जानकारी दी  कि महेन्द्र उसके चबूतरे पर अचेत अवस्था में पडा है। आरोप है कि जब  महेन्द्र के परिजन उस स्थान पर पहुंचे तो लड़की के पिता व भाईयों ने कहा कि तुम्हारा महेन्द्र मेरे घर काफी आता जाता था और उसे हमने जहर देकर मार दिया है। मृतक के भाई ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने बुधवार शाम उक्त मुहल्ले में जाकर मामले  की छानबीन की।समाचार लिखे जाने तक   पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


मृतक का मोबाइल हुआ गायब,मिल सकते हैं अहम सुराग
महरौनी(ललितपुर)-   महेन्द्र की मौत के ठीक पहले उसे पड़ोस के ही एक घर में देखा गया था जिन  लोगों पर  उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों के  मुताबिक जब उन्होंने चबूतरे से बेहोशी की हालत मे महेन्द्र को अस्पताल ले  जाने के लिये उठाया तो उसकी जेब से उसका मोबाइल फोन और पर्स नदारद था जबकि  महेन्द्र अपने मोबाइल को हमेशा अपने साथ रखता था। ऐसे में कई सवाल खडे हो  रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि महेन्द्र के मोबाइल फोन में कुछ राज छिपे  हैं और इसी वजह से उसका फोन गायब कर दिया गया है। उसकी काल डिटेल की पड़ताल  होने पर उसकी मौत से जुड़े तार मिलने की पूरी संभावना थी। महेन्द्र के  करीबियों के मुताबिक मंगलवार शाम 7 बजकर 38 मिनिट पर महेन्द्र अपनी व्हाट्स  एप आई डी पर आखिर बार आनलाइन देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें