- प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए और भूमि की आवश्यकता, शासनस्तर पर पहुंची पत्रावली
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट में 150 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट तैयार करने के लिए एमओयू साइन हुआ था, जिसमें 100 एकड़ भूमि खरीदने के लिए मंडलायुक्त से अनुमति प्राप्त हो गई है। साथ ही इसके अलावा भी अभी कंपनी को भूमि की आवश्यकता है, जिसके लिए शासनस्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है।
निवेशक मीट के दौरान जनपद में सौर ऊर्जा के संबंध में छह एमओयू साइन हुए थे, जिसमें 15101 करोड़ रुपये के पांच प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इसमें से सिर्फ तालबेहट में टिस्को कंपनी ने अपना कार्य प्रारंभ किया है। अगर कंपनी अब धरातल पर आने तैयार है, जिले में टोरेंट कंपनी को भी 100 एकड़ भूमि क्रय करने के अनुमति मंडलायुक्त से मिल गई है। तालबेहट क्षेत्र में कंपनी भूमि चयनित कर चुकी है। हालांकि अभी कंपनी को 650 एकड़ भूमि की और आवश्यकता है। इसके लिए शासनस्तर पर पत्रावली भेजी गई है। यहां पर जिस प्रकार से सौर ऊर्जा को लेकर निवेश आए हैं, उससे जनपद सौर ऊर्जा उत्पादन का हब बन जाएगा।
-
फ्लोटिंग सोलर प्लांट की फाइल शासनस्तर पर है मंजूरी को
जनपद के दो बांध माताटीला व जामनी बांध में फ्लोेटिंग सोलर प्लांट लगाए जाने की कार्य योजना तैयार की गई थी। माताटीला में 650 व जामनी में 450 मेगावाट का सोलर पंप लगाए जाने के लिए सर्वे किया गया है। इसकी मंजूरी के लिए शासनस्तर पर पत्रावली अटकी हुई है।
-
तालबेहट क्षेत्र में 150 मेगावाट सोलर प्लांट लगाने के कंपनी को 100 एकड़ भूमि क्रय करने की अनुमति मिल गई है। कंपनी को बड़ा प्लांट लगाने के लिए और भूमि की आवश्यकता है। जिसके लिए शासनस्तर पर फाइल को मंजूरी के लिए भेजा गया है। -अत्तहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।