फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति एक पक्षी के समान है : सागर महाराज

विज्ञापन
मुनि श्री जनसंत बिरंजन सागर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
गुढ़ा। श्री दिगम्बर जैन मंदिर गुढ़ा में चातुर्मासरत गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य जनसंत मुनि विरंजन सागर महाराज ने ऑनलाइन मंगल प्रवचनों के माध्यम से कहा कि व्यक्ति एक पक्षी के समान है और साधू एक विशाल वृक्ष है। जैसे साधू चाहे मंदिर में विराजमान हो या जंगल में या धर्मशाला में, तीर्थ क्षेत्र पर, भक्त अपने मुनिराज साधू के पास पहुंच ही जाता है। भक्त चारों दिशाओं से आते हैं और साधू के विशाल वृक्ष के नीचे ज्ञान की शीतलता पाने को बैठ जाया करते हैं उसके बाद सभी अपने-अपने दिशा की ओर चले जाते हैं। इसलिए कहा जाता है मनुष्य पक्षी है साधू एक विशाल वृक्ष है। प्रवचन का संयोजन अंशुल संघस्थ व डॉ. सुनील संचय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें