फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी-माताटीला बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कई वर्षों से बंद पड़ी झांसी माताटीला बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इस पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जताई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले माताटीला में बेतवा नदी पर बना बांध एवं उद्यान तथा मां मालिनी का मंदिर होने के कारण अक्सर यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा सिंचाई विभाग की कॉलोनी, जल विद्युत उत्पादन गृह होने के कारण कई अधिकारी और कर्मचारी निवास करते है। लेकिन यहां आने जाने के लिए तालबेहट से माताटीला तक के लिए कोई बस सेवा नहीं थी।
यहां आने वाले सैलानियों को या तो निजी वाहन से आना पड़ता था या फिर तालबेहट से टैक्सी या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ता था। इस संबंध में क्षेत्रीय जनता काफी दिनों से प्रशासन और शासन से मांग करती आ रही थी। शनिवार को झांसी से माताटीला बस सेवा शुरू होने पर जनता काफी प्रसंन है। बस सेवा शुरू होने पर भाजपा नेता राजू चौबे, नीरज पटैरिया, सुनील त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा आदि भाजपाइयो ने मिठाइयां बांट कर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में दो चक्कर लगाएगी बस
बस प्रतिदिन सुबह सात बजे झांसी से चलकर तालबेहट होते हुए सुबह 8.30 बजे माताटीला पहुंचेगी और माताटीला से सुबह 9.30 पर चलकर 11 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके बाद दूसरा चक्कर झांसी से 12 बजे चलकर 1.30 दोपहर माताटीला पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 2.30 बजे चलकर 4 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें