फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तय समय में पूरा करें निर्माण ताकि विद्यार्थियों को मिले प्रवेश

Sat, 08 Apr 2023 11:33 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दो वर्षों से बन रहे मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निरीक्षण किया और इसे तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया।मेडिकल कॉलेज का अभी तक सिर्फ 62 फीसदी ही कार्य हुआ है। जबकि इसमें इस वर्ष से मेडिकल का प्रवेश शुरू होना है।
विज्ञापन

जनपद दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अधिशासी अभियंता (भवन विंग) लोनिवि, झांसी दीपांकर चौधरी ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति दिसंबर 2020 में मिली। इसे बनाने के लिए अमरपुर के पास 23.42 एकड़ भूमि और जिला अस्पताल के उच्चीकरण के लिए तीन एकड़ भूमि जिला मुख्यालय पर चिह्नित करते हुए अप्रैल 2021 में इसका निर्माण शुरू किया गया। इस मेडिकल कॉलेज में 100 विद्यार्थियों को हर साल प्रवेश दिया जाना है। निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज का कार्य 62 फीसदी हो गया है। जिसमें शैक्षिक भवन, छात्रावास, टाइप-दो, तीन, चार, पांच के आवास एवं निदेशक आवास का कार्य प्रगति पर पाया गया।उप मुख्यमंत्री ने कार्रदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज का निर्माण तय समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा करने, जिससे आने वाले शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को यहां मिल सके की बात कही। इस दौरान सहायक अभियंता लोनिवि नवनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें