फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, नारेबाजी

विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर प्रर्दशन करते ग्रामीण - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, नारेबाजी
विज्ञापन

तालबेहट/ नत्थीखेड़ा। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान देने वाले युवक का शव सोमवार की सुबह गांव में आते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व मुआवजा की मांग करते हुए उन्होंने तालबेहट पूराविरधा मार्ग पर नगलयाना प्रतीक्षालय के समीप शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालातों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर उपनिरीक्षक राजकुमार निगम व सिपाही दिलेंद्र तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।
पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर शनिवार को थाना पूराकलां क्षेत्र के नत्थीखेड़ा गांव के मजरा नगलयाना निवासी उमाशंकर यादव ने जहर खा लिया था। उसकी रविवार को मौत हो गई थी। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रात में ही उमाशंकर के शव का पोस्टमार्टम हुआ। सुबह चार बजे उमाशंकर का शव गांव में लाया गया। यह जानकारी होते ही आसपास के गांवों के भी कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने पर ही शव के अंतिम संस्कार करने की बात कही। काफी देर तक जब समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों ने शव को तालबेहट पूराविरधा मार्ग पर नगलयाना प्रतीक्षालय के समीप रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और एसडीएम मोहम्मद कमर मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस अधिकारी मुकदमा दर्ज करने के लिए राजी हो गए। मृतक के पिता रतिराम पुत्र जसरथ की तहरीर पर दरोगा व सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद जाम खुल गया। उमाशंकर का पुलिस बल एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हर संभव दी जाएगी मदद
नत्थीखेड़ा। उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर पीड़ित परिवार से मिले। मौके पर मृतक की दो छोटी- छोटी पुत्रियां वैष्णवी (4) और पूर्वी (2) को देखकर वह भी भावुक हे गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव शासकीय मदद का भरोसा दिया।
आधा दर्जन थानों की पुलिस लगाई
नत्थीखेड़ा। सोमवार को उमाशंकर का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल एवं आसपास के लोगों की मौजूदगी में हुआ। थाना तालबेहट, बार, जखौरा, मड़ावरा, नाराहट, बानपुर व महरौनी की पुलिस फोर्स सहित सीओ सदर राजा सिंह स्वयं पूरे समय मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में अंकित दो लोगों को बख्शा
तालबेहट। मृतक के जेब से मिले सुसाइड नोट में दो और उपनिरीक्षको के नामों का उल्लेख किया गया है, जबकि एफआईआर में दोनों के नाम नहीं हैं। इसे कुछ लोग पुलिस अपने साथियों को बचाने का प्रयास मानकर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें