फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने उठा लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव-2024 के दूसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कलाकारों ने बृज की होली, बुंदेली आल्हा गायन, भजन संध्या एवं ड्रीम नोट बैंड जैसे कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। साथ ही वाटर स्पोर्ट व हॉट एअर बैलून का लोगों ने लुत्फ उठाया।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सुबह हॉट एयर बैलून में परिवार सहित यात्रा की। साथ ही योग, हेरिटेज वाक तथा सुमेरा तालब स्थित बोट क्लब पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने वाटर स्पोर्ट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शाम के समय तुवन प्रांगण में हॉट एयर बैलून, टेथर्ड तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बुन्देलखंड की परम्पराएं, विरासतें, रीति-रिवाज एवं धरोहरें स्वयं में विशेष महत्व रखती हैं, जिनके दर्शनार्थ देश विदेश के पर्यटक आते हैं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने परिवार सहित, साथ ही हजारों जनपदवासियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

-
बृज की होली व ड्रीम नोट बैंड ने मचाया धमाल
शाम के समय तुवन मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बृज की होली का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके अलावा ड्रीम नोट बैंड की तालों पर लोग थिरकते नजर आए। रात तक लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
विज्ञापन

-
छात्र-छात्राओं ने किया देवगढ़ स्थित सैंक्चुअरी का भ्रमण
महोत्सव के दूसरे दिन हेरिटेज वाक में स्कूूली छात्र-छात्राओं को देवगढ़ के महावीर वन्य जीव बिहार सैंक्चुअरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने वहां प्राकृतिक माहौल देखते हुए बेतवा का विहंगम दृश्य व अन्य प्राचीन कलाकृतियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें