फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को गोविंद सागर बांध के पास स्थित विश्वेश्वरैया ग्राउंड पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम बालक व्यास रहे। इस दौरान शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संघ की जिला स्तरीय कमेटी के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया की गई। विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। प्रत्येक पद पर एक-एक आवेदन आया, इससे जनपद की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, महामंत्री नारायण दास, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी, मंत्री प्रमोद सैनी, मीडिया प्रभारी दीपक नामदेव, उपाध्यक्ष राजीव वाजपेयी, यासीन खान, राजेश जायसवाल, महेश वर्मा चुने गए। संयुक्त मंत्री जसवंत सिंह चयनित हुए। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने शिक्षकों के सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही। मुख्य अतिथि ने मंडल संरक्षक रामकिशन राजपूत व रूपसिंह यादव का सम्मान शॉल व श्रीफल देकर किया। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष झांसी अभिनव दीक्षित, मंडलीय उपाध्यक्ष बसंत जैन, संयुक्त मंत्री रमेश रजक, वेदराम प्रजापति, लक्ष्मीकांत रावत, राजपाल सिंह तोमर, महेश खटीक, प्रदीप मिश्रा, महेश तिवारी, दामोदर, साहब सिंह निरंजन, कमलाकांत राही, धर्मेंद्र पुरोहित, नारायणदास, रचना, नीलम, शशि, जया तिवारी, मधु तिवारी, छाया चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें