ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा के पास फर्नीचर की दुकान में ग्राइंडर मशीन से काम करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। थाना कोतवाली के मुहल्ला नेहरूनगर निवासी अजय (21) पुत्र ओमप्रकाश इलाइट चौराहा पर फर्नीचर की दुकान में काम करता था। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह ग्राइंडर मशीन से काम कर रहा था। अचानक मशीन में करंट आने से अजय को झटका लगा और अचेत हो गया। दुकान में मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल इलाज को पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।