फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया सालः माताटीला बांध पर रही सैलानियों की भीड़

Tue, 02 Jan 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
new year - फोटो : demo
विज्ञापन
नववर्ष का पर्व इस बार भी क्षेत्र में गर्मजोशी के साथ मनाया गया। जगह-जगह पार्टियों के दौर चलते रहे। वहीं, मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। इस मौके पर माताटीला एवं सुकुवा- ढुकुवा बॉध पर भारी संख्या में सैलानी मौज मस्ती करने आए।
विज्ञापन


नववर्ष पर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। नगर के अधिकांश लोग सुबह मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए, इसके बाद छोटे बच्चों ने क्रिकेट मैच खेले गए और पार्टियां मनाई। क्षेत्र में पार्टियों का दौर देर रात तक जारी रहा। इस बार पुलिस ने माताटीला आने वालों को नगर की जगह हाईवे से निकाल दिया, जिससे नगर में बाहरी लोगों की चहलकदमी कम दिखी। सुबह दस बजे से ही बाहरी लोगों का माताटीला और सुकुवा ढुकुवा बांध आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। दोपहर तक वहां अच्छी संख्या में बांध पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर से आने जाने वाले वाहनों को उन्हीं की सीमा में रोक दिया।

इसके बावजूद बांध में भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा। वहीं, लोगों की भीड़ देखते हुए बांध के अधिकारियों ने गार्डन में लगे फुव्वारे खोल दिए तथा बॉध को दो गेटों को कुछ समय के लिए खोलकर जल निकासी की। इन नजारों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए लोग बांध की खतरनाक डाउन स्टीम में पहुंच गए, इस पर पुलिस ने उनकी जमकर खबर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें