फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग मिला तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने 13 से 17 मार्च तक होने वाले राखपंचमपुर के वार्षिक मेले की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि मुनादी करादें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग होते हुए पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने मेले से संबंधित व्यवस्थाओं में मेले के दौरान पर्याप्त जलापूर्ति बनाए रखने हेतु टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई, हैंडपंप के रिबोर के लिए जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त जलापूर्ति के लिए 25 टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मेले हेतु टैंकरों की मरम्मत कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जल का क्लोरोनाइजेशन करवाएं। विद्युत व्यवस्था के तहत मेला अवधि में निर्वाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए।
ग्राम में जर्जर तारों के स्थान पर बंच केबिल लगाने, महर्रा से सिद्धबाबा मंदिर तक सड़क को गड्ढामुक्त करने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अस्थायी पुलिस चौकी, पुलिस बैरियर, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। महिला पुलिसकर्मियों तथा रैपिड पुलिस बल की भी तैनाती पर्याप्त संख्या में की जाएगी। मेला स्थल पर 40 सफाई कर्मियों की तैनाती करते हुए दो शिफ्टों में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मेला परिसर में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए डस्टविन/ड्रम रखवाए जाएं तथा प्लास्टिक की थैली का प्रयोग किसी भी स्थिति में न होने पाए। मेला परिसर में दुकानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से कहा। कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल मेला परिसर में लगाए जाएंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, उप जिलाधिकारी ललितपुर गजल भारद्वाज, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, अधिशाशी अभियंता जल निगम/जल संस्थान, विद्युत, लोनिवि, ग्राम प्रधान राखपंचमपुर सहित मेला समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें