फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेन डाउन हड़ताल का रहा मिलाजुला असर

Wed, 23 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल आरंभ कर दी है। मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का मिलाजुला असर दिखाई दिया। जहां कर्मचारियों ने सभा कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, बहुत से कार्यालयों के कर्मचारी विभागीय कामकाज निपटाते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिला इकाई ने चकबंदी कार्यालय के प्रांगण में तंबू लगा दिया है। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल होने पहुंचे। इस दौरान इकाई के जिला मंत्री लक्ष्मी प्रसाद यादव ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया। इसमें प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समान भत्ते प्रदान करने, नई पेंशन व्यवस्था समाप्त करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने व प्रोन्नत पद का ग्रेड वेतन देने की मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो प्रदेश के सभी कर्मचारी बड़े आंदोलन को विवश हो जाएंगे।

सभा में स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, मातृ शिशु कल्याण संघ, चकबंदी विभाग, ग्राम विकास, लघु सिंचाई, वन  विभाग, राजस्व विभाग, राजकीय शिक्षा विभाग आदि के कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेके सिंह और संचालन देवशरण उपाध्याय ने किया। उधर, कई कार्यालयों में कर्मचारी रोजाना की तरह काम निपटाते देखे गए। इसकी वजह जिले में मंडलायुक्त का दो दिवसीय भ्रमण तय  हो जाना है। विभिन्न विभागों में कर्मचारी मंडलायुक्त के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर लंबित कार्य निपटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें