डोंगरा (ललितपुर)। थाना नाराहट के ग्राम पारौल में किसान की गाज गिरने से मौत हो गई।
ग्राम पारौल निवासी जगभान कुशवाहा रविवार को अपने खेत पर भैंसों को चरा रहा था। तभी बारिश होने के कारण वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। शाम करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक किसान के ऊपर डेढ़ लाख रुपए का कर्जा बताया जा रहा है, उसके दो बच्चे हैं। तहसीलदार अरुण कुुमार श्रीवास्तव ने मृतक किसान को चार लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने व किसान दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने की बात कही है।