फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनायें : सी ओ सदर

विज्ञापन
बानपुर में पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा की जानकारी लेते सीओ सदर इमरान खान। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बानपुर (ललितपुर)। थाना बानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर इमरान अहमद ने देर शाम पीस कमेटी की बैठक कर कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं एवं समरसता का परिचय दें। उन्होंने संवाद के जरिए लोगों की समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन

आगामी पर्वों और त्रिस्तरीय पंचायती राज्य चुनावों को देखते हुए थाना बानपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। इस अवसर पर बानपुर थाना परिक्षेत्र के जनप्रतिनियों, समाजसेवियों एवं संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों को बुलाया गया। सीओ सदर ने होलिका दहन व शब-ए-बरात को लेकर विशेष सावधानी बरतने व होलिका दहन के स्थानों को चिह्नित करके पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए। कब्रिस्तानों की भी जानकारी ली। उपस्थित गणमान्य नागरिकों से सुझाव भी लिए। कहा कि अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के बारे में तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। इसके पश्चात संपूर्ण थाना स्टाफ के साथ बैठक कर उन्हें शासन/ प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया व उन्हें सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। रात में कस्बे का पैदल भ्रमण कर होलिका दहन के स्थानों, मस्जिद, कब्रिस्तानों, स्कूल, बैंक, मुख्य बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कस्बे के आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना । इस मौके पर संभ्रांत लोगों सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें