- मूंगफली व उड़द खरीद का आया था दस करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में समर्थन मूल्य योजना के तहत हो रही मूंगफली और उड़द की सरकारी खरीद में अब तक मात्र 241 किसानों के खातों में ही दस करोड़ का भुगतान मिलने पर अब तक मात्र 5.29 करोड़ रुपये का भुगतान ही किसानों के खातों में पहुंचा है, जबकि अभी तक 617 किसानों का भुगतान होना अभी बाकी है।जनपद में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत मूंगफली और उड़द की खरीद के लिए 38 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें मूंगफली की खरीद पीसीएफ के 11 केंद्रों पर अब तक 1735 मीट्रिक टन खरीद हो गई है, जिसका मूल्य 1760 लाख रुपये है। इस संबंध में अर्विन मेहर सिंह, एआर-को-ऑपरेटिव ने बताया कि मूंगफली और उड़द खरीद का दस करोड़ रुपये आ गया है। इसमें से अब तक 241 किसानों के खातों में कुल 5.29 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है। बाकी भुगतान किसानों के खातों के भेजने की प्रक्रिया चल रही है।