फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का वेतन रोकने का मामला गरमाया, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
वित्त व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद ललितपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने जनपदीय अध्यक्ष राजेश लिटौरिया के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त और लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मनमाने तरीके से वेतन रोकने पर नाराजगी जाहिर की। ज्ञापन में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट द्वारा जुलाई 2020 के अंतिम सप्ताह में दर्जनों विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया था। इसके उपरांत माह अगस्त 2020 के पावना में निरीक्षण दिवस की अनुपस्थिति दर्शा कर वेतन काटने हेतु लेखा कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित नहीं की गई और न ही वेतन काटने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से कोई आदेश निर्गत हुआ। लेखा कार्यालय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के ही कई शिक्षकों के वेतन काट दिए गए। यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन विवश होकर प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देते समय संघ के जिला मंत्री अरुण गोस्वामी, संघर्ष समिति के जनपद अध्यक्ष संतोष रजक ,जनपदीय मंत्री हेमंत तिवारी. राममिलन रजक. श्रीमन अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें